
Health Tips : दूध के साथ गलती से भी ना करें इन चिजों का सेवन, सेहत को पहुंचेगा नुकसान | Nation One
आप सब तो जानते ही है कि दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन वहीं कुछ ऐसी चिजें भी है जिनका दूध के साथ सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो वहीं आज हम आपको ऐसी ही कुछ चिजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए।
बता दें कि दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि तत्व होते है, जो हमारी हड्डियों, आंखों और हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बच्चों को तो शुरु से ही दूध दिया जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता। तो आइए जानते है ऐसे ही कुछ चिजों के बारे में।
दूध के साथ बेरीज –
दूध के साथ बेरीज यानी कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, चेरी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हें दूध में मिलाकर नहीं खाना चाहिए। यह हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है और फूड एलर्जी का कारण भी बन सकती है।
दूध और खट्टे फल –
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन भी लाभदायक नहीं होता है। संतरा, नींबू, अनानास आदि का सेवन दूध के साथ करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इनमें विटामिन सी और सिट्रिक एसिड रहता है।
दूध और दही –
वैसे तो दूध और दही दोनों स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन इनका एक साथ सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन दोंने को साथ में खाने से पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। जिससे गैस, एसिडिटी आदि समस्या होती है।
दूध के साथ नमकीन –
दूध के साथ नमकीन चीजों को खाने से भी डाइजेशन से संबंधित समस्या हो सकती है। पेट दर्द भी हो सकता है। इसलिए दूध पीने के तुरंत बाद नमकीन चीजों को सेवन नहीं करें।
दूध और मीट –
दूध और मीट का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। कई लोग मीट खाने के बाद रात में तुरंत दूध का सेवन कर लेते है। क्योंकि इन दोनों चीजों में प्रोटीन होता है। जो पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालचा है और एसिडिटी की भी समस्या हो सकती है। इस कारण इन चीजों के साथ दूध का सेवन या इन चिजों को खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।