Flipkart ऐप क्रैश के बीच iPhone 17 डील्स को लेकर बढ़ा हाइप
ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज इस वक्त अपने peak पर है, और इसका ताज़ा उदाहरण हाल ही में Flipkart पर देखने को मिला। कुछ समय पहले तक हालात ये थे कि ऐप ठीक से खुल भी नहीं पा रहा था—कई यूज़र्स के लिए यह बार-बार क्रैश हो रहा था ।
हालांकि, अब ऐप धीरे-धीरे वापस normal होने लगा है और ज़्यादातर यूज़र्स के लिए काम कर रहा है। दिलचस्प बात ये है कि सेल अभी शुरू भी नहीं हुई है।
सेलशुरूहोनेसेपहलेहीक्योंहुआक्रैश?
Flipkart की नई सेल 9 मई से शुरू होने वाली है, लेकिन आज 5 मई को ही यूज़र्स का एक्साइटमेंट साफ दिखाई देने लगा।
लोग अभी से:
* अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स सर्च कर रहे थे
* ऑफर्स चेक कर रहे थे
* और जल्दी से जल्दी आइटम्स “add to cart” करना चाह रहे थे
इसी वजह से लाखों लोग एक ही समय पर Flipkart खोलने लगे, जिससे सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा लोड पड़ गया। नतीजा—ऐप कुछ समय के लिए क्रैश हो गया और कई यूज़र्स उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे थे । इस बार सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स और कई जरूरी चीजों पर भारी डिस्काउंट की उम्मीद है। ऐसे में हर कोई पहले से तैयार रहना चाहता है।
लेकिन जब ऐप क्रैश हुआ, तो:
* ऐप खुल नहीं रहा था
* पेज लोड नहीं हो रहे थे
* और कई यूज़र्स परेशान हो गए
इसीबीच iPhone 17 कीडीलनेबढ़ाया excitement
जहां एक तरफ ऐप की दिक्कत चल रही है, वहीं दूसरी तरफ एक खबर तेजी से वायरल हो रही है—iPhone 17 की कीमत।
कहा जा रहा है कि iPhone 17 सिर्फ ₹71,990 में मिल सकता है।
अब जाहिर है, इतना बड़ा नाम और इतनी “कम” कीमत—तो लोगों का एक्साइटेड होना बनता है।
₹71,990 कीकीमतकाअसलीमतलब
पहली नजर में ₹71,990 की कीमत सुनकर लगता है कि ये सीधा-सीधा डिस्काउंट है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है । यह एक effective price है—यानी कई तरह के ऑफर्स जोड़ने के बाद जो फाइनल कीमत बनती है, वही आपको दिखाई जाती है ।
आमतौर पर इसमें शामिल होता है:
* बैंक कार्ड से मिलने वाला डिस्काउंट
* पुराने फोन का एक्सचेंज बोनस
* कूपन या लिमिटेड टाइम ऑफर्स
अब समझने वाली बात ये है कि ये सारे ऑफर्स हर किसी पर लागू नहीं होते। इसलिए हर यूज़र को ये कीमत मिलना जरूरी नहीं है—ये पूरी तरह इस बात पर depend करता है कि आपके पास कौन-से ऑफर्स available हैं ।
“Sasa Lele Sale” असलमेंकितनीबड़ीसेलहै?
जिस सेल के साथ इस डील को जोड़ा जा रहा है, उसे “Sasa Lele Sale” कहा जा रहा है। नाम थोड़ा catchy जरूर है, लेकिन इसे लेकर अभी उतनी clarity नहीं है । ये Flipkart का कोई बड़ा, established इवेंट नहीं है—जैसे Big Billion Days होता है।
iPhone 17 मेंक्यानयादेखनेकोमिलसकताहै?
चूंकि iPhone 17 लेटेस्ट मॉडल है और पिछले जनरेशन की तुलना में इसमें बड़े अपग्रेड दिए गएहैं ।
* 6.3-inch का Super Retina XDR display
* 120Hz ProMotion सपोर्ट
* नया A-series chip
* डुअल 48MP कैमरा सेटअप
* Apple Intelligence जैसे AI फीचर्स
कुल मिलाकर iPhone 17 एक ऐसा फोन है जो हर तरह के यूज़र के लिए बैलेंस्ड ऑप्शन बनता है । खासकर उनके लिए जो iPhone 16 या पुराने बेस मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, उनके लिए 120Hz डिस्प्ले सबसे बड़ा बदलाव है ।
iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,09,900 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,24,900 बताई गई है । ये दोनों भी effective prices हैं, जिनमें बैंक ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। Pro मॉडल्स उन लोगों के लिए बेहतर हैं जिन्हें टॉप-लेवल कैमरा, ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी चाहिए, और जिनका बजट ज्यादा flexible है ।
Flipkart की आने वाली सेल ने यह दिखा दिया है कि आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि excitement बन चुकी है। अगर आप खरीदारी का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे सही तरीका यही है checkout पर final price देखें और बिना समझे किसी ऑफर पर भरोसा न करें ।
- Priya Dhami
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.










