Dehradun : एक साल में 9वीं की छात्रा से कई बार दुष्कर्म, गर्भवती होने से खुला राज | Nation One

Dehradun : देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां कक्षा 12वीं के छात्र पर 9वीं की छात्रा से कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस बात का खुलासा छात्रा की तबियत खराब होने पर हुआ, जब उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसमें छात्रा के 6 महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई।

जिसके बाद परिजनों द्वारा छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद उसे हरिद्वार बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया।

Dehradun : एक साल में कई बार दुष्कर्म

छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी 12वीं का छात्र है जो उनके ही घर के नजदीक रहता है।

उन्होंने बताया कि दोनों में बातचीत होती थी और आसपास रहने के कारण एक साथ ही स्कूल भी जाया करते थे। आरोप है कि छात्र छात्रा को कई बार इधर उधर घूमने के लिए ले जाता था, साथ ही एक साल में आरोपी छात्र ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Dehradun : तबियत खराब होने पर खुला राज

वहीं जब छात्रा की तबियत जायदा खराब हुई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां जांच में छात्र के 6 महीने गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजनों ने जब छात्रा से इस बारे में पूछा तब जाकर उसने पूरी बात बताई।

परिजनों द्वारा पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है।

Also Read : Dehradun : दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर जन सेवा केंद्र के मालिक से लूट, आरोपी फरार | Nation One