ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Dehradun : सहारनपुर से आए कुट्टू का आटा खाने से 100 से जायदा लोग बीमार!
Dehradun : देहरादून में नवरात्रि के दौरान सहारनपुर से आए कुट्टू के आटे के सेवन से फूड पॉइजनिंग के कई मामले सामने आए हैं। अब तक 100 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कोरोनेशन अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इस मामले की गहन जांच की जाए।

Dehradun : जहरीले आटे की हो रही थी सप्लाई

प्रशासन ने इस जहरीले आटे की सप्लाई से जुड़े व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहारनपुर से सप्लाई किए गए इस आटे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित दुकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने हाल ही में कुट्टू का आटा खरीदा है, तो सावधानी बरतें और संदिग्ध आटे का सेवन न करें। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रहा है और जल्द ही रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Also Read : Dehradun : दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर जन सेवा केंद्र के मालिक से लूट, आरोपी फरार | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed