ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Crime : देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा, मचा हंगामा | Nation One
Crime : देहरादून शहर के नामी आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी कर्मचारी के मोबाइल से महिला की वीडियो फुटेज भी बरामद हुई है। मामला 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट का है। मामले का खुलासा होते ही बीती शाम रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं और लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और हंगामा किया। मामला बढ़ते देख रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। इधर एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Crime : कर्मचारी ने महिला बाथरूम में छुपाया था कैमरा

इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। बताया कि इस सफाई कर्मचारी को एक सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से हायर किया था। Also Read : News : बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में हुए हत्याओं की जांच करेगी ये एजेंसी, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed