वेब स्टोरी

बलरामपुर में गरजे सीएम योगी: गजवा-ए-हिंद का सपना देखा तो मिलेगा नरक का टिकट, दंगाइयों को चेतावनी

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बलरामपुर दौरे पर बरेली में हुई हिंसा और राज्य में बढ़ती अराजकता को लेकर बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा, "जो उत्तर प्रदेश में दंगा करेगा, उसे सीधे जहन्नुम का टिकट मिलेगा। गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को नरक का टिकट दूंगा।" यह तीसरी बार है जब सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर दंगाइयों को खुले मंच से अल्टीमेटम दिया।

छांगुर की तुलना कालनेमि राक्षस से

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने सीधे नाम लेते हुए विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने एक नेता छांगुर को संबोधित करते हुए कहा,"छांगुर जैसे लोग विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। ये कालनेमि राक्षस हैं और इनका अंत निश्चित है।" सीएम ने सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि ये दल अराजकतत्वों को संरक्षण दे रहे हैं।

गजवा-ए-हिंद का एजेंडा नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री ने देश में चल रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,"कुछ लोग भारत में रहकर गजवा-ए-हिंद का नारा लगाते हैं। भारत की धरती उन महान आत्माओं की है जिन्होंने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है। यहां गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना भी पाप है, और इसका अंत नरक में ही होगा।"

"आस्था कोई चौराहे पर दिखाने की चीज़ नहीं"

सीएम योगी ने धार्मिक प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर भी बात की।"कुछ लोग आस्था को चौराहे पर दिखा रहे हैं। यह मूर्खता है। आस्था का सम्मान किया जाता है, उसका प्रदर्शन नहीं।" उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग छोटे बच्चों को ‘I Love Mohammad’ जैसे पोस्टर पकड़ा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

देवीपाटन मंदिर में पूजा और गोसेवा

बलरामपुर दौरे की शुरुआत सीएम ने देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना से की। उन्होंने मां पाटेश्वरी के पांव पखारे, आरती की और गायों को गुड़, चना और रोटी खिलाकर गोसेवा की। बच्चों को टॉफियां देकर मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी।

826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने: 826 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। ‘विकसित भारत 2047’ के लिए जनता से सुझाव भी मांगे।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed