Chandrayaan 2: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने ट्वीट कर कहा – मिशन से मिली प्रेरणा

Chandrayaan 2

नई दिल्ली: Chandrayaan-2 के लिए American Space Agency नासा ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) के प्रयासों की सराहना की है। नासा ने लिखा है,कि इसरो का यह प्रयास सराहनीय है। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है। इसी के साथ नासा ने अपने ट्वीट में कहा कि आगे नासा और इसरो एक साथ अंतरिक्ष की गुत्थियां सुलझाएंगे।

ये भी पढ़ें: BUSY LIFE में नहीं रख पा रहे अपनी सेहत का ख्याल तो अपनाएं से आसन टिप्स…

आपको बता दें कि चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर विक्रम अपने तय रास्ते से भटक गया और इसरो से इसका संपर्क टूट गया। हालांकि इसरो ने मिशन चंद्रयान-2 को काफी हद तक सफल बताया है।

ISRO अध्यक्ष के. सिवन ने कहा, ‘Chandrayaan-2 मिशन अपने लक्ष्य में 100 फीसदी सफलता के करीब रहा। यह मिशन नाकाम नहीं है। हम पहले से जारी अभियानों में व्यस्त हैं और Chandrayaan-2 के बाद ‘गगनयान मिशन पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक काम जारी रहेगा। गगनयान समेत इसरो के बाकी मिशन तय समय पर होंगे।’