
Adani Group की खत्म नहीं हो रही दिक्कतें, भारी नुकसान के बीच हाथ से निकली बड़ी डील | Nation One
Adani Group : भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही उन पर परेशानियों के बादल मंडरा रहे हैं।
24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसके बाद से ही गौतम अडानी की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। वो पिछले कुछ दिनों में ही दुनिया के अमीरों की लिस्ट से धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकते जा रहे हैं।
वो इस लिस्ट के टॉप 25 से बाहर हो चुके हैं और उनकी नेटवर्थ 42.7 अरब डॉलर रह गई है जबकि 24 जनवरी 2023 जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी तब वो चौथे नंबर पर थे। अब उनकी एक डील भी हाथ से निकल गई है।
Adani Group : बिरला ग्रुप ने खत्म की डील
बता दें कि गौतम अडानी की नेटवर्थ लगातार कम हो रही है और उनकी काफी डील्स उनके हाथ से निकलती जा रही हैं। पहले उन्होंने डीबी पॉवर और पीटीसी इंडिया के साथ डील से हाथ पीछे खींच लिए और अब उनकी एक ऐसी डील जो पूरी होने की कगार पर थी वो भी खत्म होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं बिरला ग्रुप की की कंपनी ओरियंट सीमेंट की।
खबरों की मानें तो बिरला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट ने अडानी पॉवर महाराष्ट्र के साथ सितंबर 2021 में एक डील साइन की थी जिसे खत्म कर दिया है।
अडानी ग्रुप के साथ इस डील को खत्म करते हुए बिरला ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अडानी ग्रुप इस डील के लिए जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने में नाकाम रहा है।
Adani Group : इन डील्स से अडानी ग्रुप ने पीछे खींचे हाथ
बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस हफ्ते की शुरुआत में पॉवर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हिस्सेदारी के लिए बोली न लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा कुछ समय पहले उन्होंने DB Power के साथ 7000 करोड़ से ज्यादा की डील रद्द की थी।
Also Read : Adani Group : अडाणी ग्रुप NDTV में खरीदने जा रहा 29.18% हिस्सेदारी, लाएगा ओपन ऑफर | Nation One