क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया डिजिटल आंदोलन
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया पर बढ़ता क्रेज, मेरठ से लेकर देशभर में चर्चा तेज
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। इंटरनेट पर शुरू हुआ यह अनोखा डिजिटल ट्रेंड अब देशभर में वायरल हो चुका है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में भी इस ट्रेंड को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
युवाओं, अधिवक्ताओं और किसान संगठनों से जुड़े कई लोग इस प्रतीकात्मक डिजिटल मुहिम का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई खुद को “राष्ट्रीय संयोजक” बता रहा है तो कोई “जिलाध्यक्ष” घोषित करते हुए पोस्ट शेयर कर रहा है। यहां तक कि मेरठ में “कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी” तक बनाए जाने का दावा किया गया है।
कैसे शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड?
बताया जा रहा है कि इस डिजिटल आंदोलन की शुरुआत देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की बेरोजगारी से जुड़ी एक टिप्पणी के बाद हुई। इस बयान से नाराज होकर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर Abhijeet Dipke ने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया।देखते ही देखते यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों युवा इससे जुड़ने लगे। इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर CJP से जुड़े पेज और पोस्ट तेजी से शेयर किए जाने लगे।
सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ा प्रभाव
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि CJP से जुड़े अकाउंट्स और पेजों के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों तक पहुंच चुकी है। कई युवा इसे बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और डिजिटल विरोध का प्रतीक बता रहे हैं।इंटरनेट पर मीम्स, वीडियो, पोस्टर और राजनीतिक व्यंग्य के जरिए यह ट्रेंड लगातार फैल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग इस अभियान को “डिजिटल रिवोल्ट” के तौर पर पेश कर रहा है।
मेरठ में बना ‘कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी’ ग्रुप
मेरठ में इस ट्रेंड का असर और भी ज्यादा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर मेरठ के नाम से कई पेज बनाए गए हैं, जिनमें लोग खुद को पार्टी पदाधिकारी बताकर पोस्ट कर रहे हैं।इसी बीच अधिवक्ता Ram Kumar Sharma ने “कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी” नाम से एक नई डिजिटल विंग शुरू करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह मंच युवाओं और अधिवक्ताओं की आवाज को सामने लाने का माध्यम बनेगा।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अभियान शुरू होने के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिलने लगे।
किसान नेताओं और राजनीतिक चेहरों का भी समर्थन
इस वायरल ट्रेंड को लेकर कई किसान नेताओं और राजनीतिक चेहरों के पोस्ट भी सामने आए हैं।किसान नेता Gurnam Singh Chaduni को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें CJP का राष्ट्रीय संयोजक बताया जा रहा है।
वहीं किसान संयुक्त मोर्चा के नेता Yogendra Yadav ने भी इस ट्रेंड को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई सरकार मजाक नहीं सह सकती, तो वह खुद मजाक बन जाती है।समाजवादी पार्टी के नेता Mukesh Siddharth ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस डिजिटल अभियान को मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ युवाओं की आवाज बताया है।
युवाओं के आक्रोश का नया डिजिटल रूप?
विशेषज्ञों का मानना है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” फिलहाल एक प्रतीकात्मक और व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन के रूप में सामने आई है। यह ट्रेंड युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, राजनीतिक असंतोष और सिस्टम के प्रति नाराजगी को सोशल मीडिया के जरिए अभिव्यक्त करने का माध्यम बनता जा रहा है।
हालांकि यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता ने इसे चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।आने वाले दिनों में यह ट्रेंड कितना प्रभाव डालता है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











