उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज गुरमीत सिंह के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड,टूट गया 19 साल पुराना रिकॉर्ड
देहरादून: 4 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था ऐसा करने वाले वो पहले भाजपाई मुख्यमंत्री हैं,अब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह भी कार्यकाल के मामले में सबसे अधिक समय तक रहने वाले गवर्नर बन गए हैं।
15 सितम्बर 2018 को ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी और रविवार को उनके कार्यकाल के 17,55 दिन पूरे हो गए हैं और इस हिसाब से वो राज्य के सबसे लम्बे समय तक रहने वाले राज्यपाल बन गए हैं,इससे पहले प्रदेश के दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने 17,55 दिनों( तक राज्यपाल के रूप में सेवा दी थी।गुरमीत सिंह ने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
ले. ज. गुरमीत सिंह के पास लम्बा सैन्य अनुभव:
अमृतसर पंजाब में जन्मे ले. ज गुरमीत सिंह के पास 40 सालों का सैन्य अनुभव है,सेना में रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं,पैदल सेना कंपनी कमांडर और ब्रिगेड कमांडर के रूप में सेवा देने के बाद, उन्हें सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल नियुक्त किया गया। बाद में वे मेजर जनरल के पद तक पहुंचे और सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक और सेना प्रमुख के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। सेना में अपने कार्यकाल के दौरान, वे एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे। सेना में रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के बनबासा में भी सेवा दी।वो 31 जनवरी 2016 को सेना के उप प्रमुख पद से रिटायर हुए।
परिवार से मिली देश सेवा की प्रेरणा :
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का जन्म 1 फरवरी 1956 को पंजाब के अमृतसर स्थित जलाल उस्मान में हुआ था.उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से ली. गुरमीत सिंह ने सेना में पीवीएसएम,यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम सम्मानत प्राप्त किए. वो 31 जनवरी 2016 को सेना के उप प्रमुख पद से रिटायर हुए.मे. ज. गुरमीत सिंह को देशसेवा का जज्बा विरासत में मिला है,उनके पिता भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और बड़े भाई भी भारतीय वायु सेना में सेवा दे चुके हैं।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं गुरमीत सिंह :
मे. ज गुरमीत सिंह को सेना में रहते हुए चार राष्ट्रपति पुरस्कार और सेना प्रमुख द्वारा दो प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक , उत्तम युद्ध सेवा पदक , अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक भी प्राप्त हुए हैं।
| उत्तराखंड के राज्यपाल | कार्यकाल | |
| 1 | सुरजीत सिंह बरनाला | 9 नवंबर 20007 से जनवरी 2003 |
| 2 | सुदर्शन अग्रवाल | 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 |
| 3 | बनवारी लाल जोशी | 29 अक्टूबर 20075 से अगस्त 2009 |
| 4 | मार्गरेट अल्वा (पहली महिला राज्यपाल) | 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 |
| 5 | अजीज कुरेशी | 15 मई 20127 से जनवरी 2015 |
| 6 | कृष्ण कांत पॉल | 8 जनवरी 2015 से 25 अगस्त 2018 |
| 7 | बेबी रानी मौर्य | 26 अगस्त 2018 से 14 सितंबर 2021 |
| 8 | लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह | 15 सितंबर 2021 (वर्तमान पदधारी) |
आज की प्रमुख ख़बरों पर डालिए एक नजर :
Rishikesh - कलयुगी बेटे ने माँ पर झोंक दी फायर,नशे की लत बनी वारदात की वजह
लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में MDA का बड़ा एक्शन, 6 कोचिंग संस्थान 15 मिनट में सील



















