Uttarakhand : सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द शुरू होगा विस्थापन, सीएम ने दिए निर्देश | Nation One
22 Nov, 2024 Nation One News 283
Uttarakhand : सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द ही विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गुरूवार को सीएम धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू की जाए।
Uttarakhand : सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द शुरू होगा विस्थापन
सौंग बांध परियोजना को लेकर सीएम धामी ने आज बैठक की। जिसमें उन्होंने विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू करने और प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। जिन परिवारों को विस्थापन किया जाएगा। उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Uttarakhand : सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क और अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किए जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।
Also Read : News : विनेश फोगाट की गुमशुदगी का पोस्टर वायरल, जानें क्या है पूरा मामला | Nation One