ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

UP News : श्रृंगवेरपुर धाम में सीएम योगी का दौरा, 579 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास!
UP News : प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 579 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 181 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। श्रृंगवेरपुर धाम, जो कि भगवान श्रीराम और निषादराज की ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक है, अब आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से नया स्वरूप लेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां घाटों का सौंदर्यीकरण, महर्षि श्रृंगी और माता शांता के मंदिरों का जीर्णोद्धार और संस्कृत विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

UP News : निषाद समुदाय के लिए सौगात

सीएम योगी ने निषाद समुदाय के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत 1100 नाविकों को 3.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही, मत्स्य संपदा योजना के तहत 1400 मत्स्य पालकों को 20 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी 138 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

UP News : अवैध कब्जों पर सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक समृद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारें प्रयागराज की ऐतिहासिक पहचान को दबाने का प्रयास करती थीं, लेकिन अब यह शहर वैश्विक पहचान बना चुका है। श्रृंगवेरपुर धाम के विकास से न केवल इस ऐतिहासिक स्थल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी नई सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों से प्रयागराज और श्रृंगवेरपुर पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे। Also Read : UP News : शिकायत के बाद भी नहीं रुक रहा सरकारी जमीन पर अवैध खनन का कार्य, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed