ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

UP : CM योगी का ऐलान, अगले 3 साल में यूपी से गायब होगी गरीबी!
UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया कि आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश से गरीबी को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी नीयत और मजबूत रणनीति के साथ इस लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। योगी ने कहा, "अब वो दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में कोई भी नागरिक गरीब नहीं कहलाएगा। हम हर घर में रोजगार, हर परिवार को शिक्षा और हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए काम कर रहे हैं।" उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं को ज़मीन पर पूरी ईमानदारी से लागू करना है। इस दौरान सीएम योगी ने एक सिंचाई परियोजना का उद्घाटन भी किया, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, श्रमिकों और गरीब वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए योजनाओं को और तेज़ी से लागू कर रही है।

UP : राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है

सीएम योगी ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों को अब तक विकास से वंचित रखा गया था, वहां अब सड़कों, बिजली, पानी और शिक्षा की रोशनी पहुंच चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका सीधा असर गरीबों की जिंदगी पर पड़ रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वंचित समुदायों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि "सरकार सिर्फ शहरों में नहीं, गांव-देहात तक जाकर विकास की रोशनी फैला रही है।" उन्होंने मुसहर, थारू और वनटांगिया जैसी जनजातियों को भी मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री का यह वादा प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सन्देश माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि अगले तीन वर्षों में यह वादा ज़मीन पर कितना उतरता है, लेकिन फिलहाल इतना साफ है कि योगी सरकार गरीबी मिटाने के एजेंडे को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। Also Read : UP : सीएम योगी ने किया 6500 करोड़ की आवासीय योजना का शुभारंभ!

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed