क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड में 130 साल पहले लुप्त हो चुकी सन फिश को समुद्री तट पर देखा गया है। यह मछली तट पर बहकर आई है। यह मछली 10 फीट तक लंबी और अधिकतम 200 किलो वजन की होती है। इंडो पेसिफिक क्षेत्र में चार साल से रिसर्च कर रहे शोधकर्ताओं का दावा है कि इससे पहले इस मछली को 130 साल पहले देखा गया था। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व जापान की रिसर्च टीम को इस मछली के अवशेष मिले थे। 130 वर्ष बाद इसके जीवित होने के प्रमाण शोधकर्ताओं को मिले हैं।