ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

UP : उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन, देश को मिला नई सैन्य ताकत का तोहफा
UP : लखनऊ में रविवार को देश की सुरक्षा और सामरिक क्षमता को एक नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक कदम उठाया गया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। ये यूनिट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत स्थापित की गई है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश अब न केवल किसानों और युवाओं का प्रदेश है, बल्कि यह देश की रक्षा तैयारी में भी सबसे आगे रहेगा। आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, "हमें अब दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना है।"

UP : हर साल लगभग 100 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्माण

ब्रह्मोस यूनिट के खुलने से अब हर साल लगभग 100 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्माण यहीं किया जाएगा। यही नहीं, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अगली पीढ़ी की हल्की और अधिक रेंज वाली मिसाइलों का भी प्रोडक्शन किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह यूनिट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक आत्मनिर्भरता की पहचान है। उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि अब भारत सीमाओं के पार भी दुश्मनों को सबक सिखाने में पूरी तरह सक्षम है। इस पहल से न केवल देश की सैन्य ताकत को मजबूती मिलेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे और रक्षा उत्पादन का बड़ा हब बनने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा। Also Read : UP : योगी सरकार का बड़ा तोहफा, वृद्ध और लोक कलाकारों की पेंशन में दोगुनी बढ़ोतरी!

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed