Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, सबसे लंबे कार्यकाल में रहे पीएम | Nation One

shinzo abe

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार यानी आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि यह हादसे उस वक्त हुआ जब वो नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

Also Read: Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने Rocketry: The Nambi Effect को लेकर की तारीफ, ट्वीटर पर पोस्ट कर कहा कुछ ऐसा | Nation One

दरअसल गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और जब अस्पताल ले जाया गया था तो वह कोमा में थे। हालांकि ऐसी बंदूक हिंसा की घटनाएं जापान में दुर्लभ हैं।

Shinzo Abe: इस दौरान दिया गया घटना को अंजाम

जापान एक ऐसा देश है जहां हैंडगन पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को जापान में मतदान होने वाले है और शहर में चुनाव प्रचार चल रहे थे और भाषण दे रहे थे। और उन्हें गोली मार दी गई।

Also Read: UP Govt Jobs 2022: यूपी के अलग अलग विभागों में निकली बंपर नौकरियां, इन पदों के लिए कर सकते है आवेदेन, जाने कैसे ? | Nation One

पुलिस का कहना है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई प्रतीत होती है। बता दें कि शिंजो आबे इतिहास के सबसे लंबे अवधि वाले प्रधानमंत्री रहे है। उन्होंने 7 साल 6 महीने तक जापान की सत्ता पर राज किया है। लेकिन आंत की एक गंभीर बीमारी के चलते उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।