ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

कानपुर से सामने आया कोलकता रेप केस जैसा शर्मनाक मामला, नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म
उत्तरप्रदेश के कानपुर से कोलकता रेप केस जैसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कानपुर के कल्यानपुर स्थित एक नीजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। युवती के साथ इस घीणोने अपराध को अंजाम अस्पताल के संचालक ने दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सोमवार सुबह थाने पहुंची नर्सिंग छात्रा ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास डबल रोड पर बने एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा। इसके बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी साथ में काम करने वाली नर्स समेत अन्य स्टॉफ को दी। इसके बाद सोमवार सुबह वह कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed