वेब स्टोरी

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के 75 सालों में पहली बार होगा ये कार्यक्रम,पढे़ पूरा शेड्यूल | Nation One

हर साल की तरह इस बार भी भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाएगा। आजादी के 75 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब राजपथ पर होने वाली परेड का क्रार्यक्रम बदला गया है।

बता दें कि इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस खास मौके पर 75 साल में पहली बार 30 मिनट की देरी से परेड शुरू होगी।

जानकारी के मुताबित, कोरोना प्रोटोकॉल और श्रद्धांजलि सभा के चलते परेड शुरू होने में देरी होगी। हर साल गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर सुबह 10 बजे शुरू हुआ करती थी। लेकिन इस बार का टाइम शेड्यूल बदल गया है।

वहीं दूसरी तरफ परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी याद किया जाएगा।

बता दें कि राजपथ पर 90 मिनट की परेड होगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे। जवान परेड में हिस्सा लेंगे, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां लाल किले तक जाएंगी और वहां सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लगाई जाएंगी।

दरअसल संक्रमण फैलने के खतरों के बीच अब केंद्र ने फैसला किया है कि इस साल 5 से 8 हजार लोग ही शामिल होंगे क्योंकि राजधानी दिल्ली में अभी भी कोविड के कड़े नियम लागू हैं। जबकि पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में 25 हजार लोग पहुंचे थे।

केंद्र सरकार ने अपील की है कि इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम टीवी और मोबाइल के जरिए ही देखें। इस समारोह में ऑटो रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और कोविड वारियर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त पाबंदी जारी कर दी है।

दिल्ली में 20 जनवरी से 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर और पैरा-जंपिंग समेत कई चीजों पर रोक लगाई गई है।

इस वर्ष स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस समारोह भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा। भारतीय वायु सेना स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 75 विमानों से राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।

You Might Also Like

Facebook Feed