वेब स्टोरी

Adipurush Controversy : फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित डायलॉग, पढ़ें | Nation One

Adipurush Controversy : प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार विवाद जारी है। लोग फिल्म में दिखाए गए किरदारों से खासा नाराज हैं।

इसके साथ ही लोगों का कहना है कि किरदारों द्वारा बोले गए डायलॉग में भी भाषा का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं, अब फिल्म से कुछ विवादित डायलॉग को जल्द ही हटाया जाएगा। इसी को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर ने एक ट्वीट शेयर किया है।

Adipurush Controversy : आदिपुरुष के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे

जैसा कि सभी जानते हैं कि आदिपुरुष के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे है। वहीं, अब फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव को लेकर मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- आदिपुरुष में भगवान राम का यशगान किया, जिसके लिए उन्हें तारीफ नहीं मिली।

हालांकि उन 5 लाइनों की आलोचनाओं में लोगों ने काफी कुछ कहा। रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना। सही या ग़लत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है।

आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएँ आहत हुईं। उन सैकड़ों पंक्तियों में जहां श्री राम का यशगान किया, माँ सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं।

मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कविताएं पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही माँ को अभद्र शब्दों से संबोधित किया।

Also Read : Adipurush : सिनेमाघरों में एक सीट “हनुमान जी” के लिए रहेगी रिजर्व, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed