Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Bollywood
  3. Adipurush : सिनेमाघरों में एक सीट “हनुमान जी” के लिए रहेगी रिजर्व, पढ़ें | Nation One
 Adipurush : सिनेमाघरों में एक सीट “हनुमान जी” के लिए रहेगी रिजर्व, पढ़ें | Nation One
Bollywood India

Adipurush : सिनेमाघरों में एक सीट “हनुमान जी” के लिए रहेगी रिजर्व, पढ़ें | Nation One

June 8, 2023 628

Adipurush : रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म Adipurush 16 जून को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को लेकर ऐलान किया है कि, फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक सिनेमा में एक सीट खाली रहेगी। अब इसका क्या कारण हैं…ये अब आपको आगे का लेख पढ़ने के बाद चलेगा

प्रभास की मल्टीस्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स के लिए फैसले के मुताबिक, ‘आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान हर थिएटर में एक सीट खाली रहेगी। इस सीट को भगवान हनुमान को डेडीकेट करते हुए रिजर्व रखी जाएगी।

Adipurush : जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं

ऐसा हनुमान जी के प्रति आस्था रखने वालों के लिए एक बेहतरीन संदेश भी है। दरअसल, लोगों की ऐसी आस्था है कि जब भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हुनमान स्वयं प्रकट होते हैं।’ फिल्म मेकर्स ने भी अपने बयान में इसके पीछे का मकसद यही बताया है।

इस दौरान फिल्म मेकर्स ने कहा- ‘जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए प्रत्येक थिएटर में जहां प्रभास की राम-अभिनीत ‘आदिपुरुष’ प्रदर्शित की जाती है। एक सीट विशेष रूप से हनुमान के लिए बिना बेचे आरक्षित की जाएगी।’

इन भाषाओं में रिलीज होगी Adipurush

बता दें, आदिपुरुष को कई भाषाओं हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। जिसमें बाहुबली एक्टर प्रभास प्रभु राम के किरादर में नजर आएंगे। मां सीता का रोल अभिनेत्री कृति सेनन निभाएंगी।

वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा मराठी एक्टर देवदत्त नागे हनुमान का किरदार अदा करेंगे, जबकि सनी सिंह राम के भाई लक्ष्मण का रोल निभाएंगे।

Also Read : NEWS : मस्जिद में घुसे हथियारबंद 15 बदमाश, नमाज अदा कर रहे लोगों पर किया हमला | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Bollywood India

मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, बोले- फिल्म Adipurush

by nationone_author July 9, 2023

Adipurush : फिल्म आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने स्वीकार कर लिया है कि फिल्म ने लोगों की भावनाओं

Uttar Pradesh

Adipurush के सपोर्ट में आए महंत राजू दास,

by nationone_author June 19, 2023

Adipurush : एक तरफ फिल्म आदिपुरुष में रावण, भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के लुक और डायलॉग को लेकर

Bollywood

‘Adipurush’ के मेकर्स निगेटिव रिव्यु हटाने के लिए

by nationone_author June 18, 2023

Adipurush : एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तभी से

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy