वेब स्टोरी

Politics : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, 48 साल पुराना रिश्ता खत्म | Nation One

Politics : महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से अटकले थी कि सिद्दीकी कांग्रेस आलाकमान से नाराज है और पार्टी से दशकों पुराना रिश्ता तोड़ देंगे। उनके अजित पवार की पार्टी एनसीपी में जाने की चर्चा है।

बाबा सिद्दीकी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी है। अभी पिछले महीने ही पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे। अब बाबा सिद्दीकी के रूप में कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है।

Politics : कुछ चीजें अनकही रहे तो बेहतर- बाबा सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने की जानकारी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, '“मैं कांग्रेस पार्टी में युवावस्था से शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।“

Politics : कौन है बाबा सिद्दीकी?

सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं। वह पहली बार 1999 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्हें 2004 और 2009 में भी जीत हासिल हुई। 

वह 2004 से 2008 तक राज्य मंत्री रहे। विधायक बनने से पहले वह दो बार पार्षद रहे थे। वह पहली बार 1992 में मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए चुने गए। 1997 के बीएमसी चुनाव में भी उन्हें सफलता मिली।

पॉलिटिक्स : 25 दिन पहले मिलिंद देवड़ा ने तोड़ा नाता

बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा देकर बड़ा झटका दिया है। उनके इस्तीफे से मुंबई कांग्रेस हिल गयी। 

इसके साथ ही कांग्रेस से उनका 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। दो बार सांसद रहे मिलिंद देवड़ा केंद्र में मंत्री थे। उनके पिता मुरली देवड़ा के पास भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां थीं। पिता के बाद बेटे मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को नई मजबूती दी।

Also Read :Politics : BJP का बड़ा दावा, केजरीवाल ने की हेमंत सोरेन की दिल्ली से भागने में मदद | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed