News : उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान पर मचा बवाल, धार्मिक संगठनों ने जताई नाराज़गी
News : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमर नहीं, बल्कि उनके एक बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में उनके नाम पर एक मंदिर है, जिसे लेकर धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। उर्वशी ने अपने बयान में दावा किया कि बद्रीनाथ धाम के पास एक 'उर्वशी मंदिर' है, जो उनके नाम से जुड़ा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग वहां उनकी तस्वीरों की पूजा तक करते हैं। उनके इस बयान पर जहां कुछ लोगों ने चौंक कर देखा, वहीं धार्मिक संगठनों ने इसे सीधा धार्मिक आस्था का अपमान करार दिया। स्थानीय पुजारियों और धार्मिक संस्थाओं ने इस बयान को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वह मंदिर एक पौराणिक पात्र 'उर्वशी देवी' को समर्पित है, ना कि किसी फिल्मी हस्ती को। इस तरह के दावे न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ हैं, बल्कि लोगों की भावनाओं के साथ भी मज़ाक हैं।











