ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

NEWS : इस मशहूर दुकान में समोसे में भरकर बेचा जा रहा था गौ मांस, FSL की पुष्टि के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार | Nation One

NEWS : गुजरात के वडोदरा के चिपवाड़ में एक फैमस दुकान में समोसे में गौ मांस भरकर बेचने की खबर से बवाल मच गया है। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 350 किलो गौ मांस जब्त कर लिया है। एफएसएल की पुष्टि के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 'हुसैनी समोसा' वाले के खिलाफ एक गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद अधिकारियों ने शनिवार को दुकान पर छापा मारा था। पुलिस ने 350 किलो मांस जब्त किया था। इसकी जांच एफएसएल ने की, जिसमें यह पाया गया कि यह गौ मांस है। पुलिस ने इसकी पुष्टि होने के बाद दुकान मालिक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

NEWS : फायदे की वजह से भरते थे गौ मांस- आरोपी

पुलिस ने आरोपी यूसूफ शेख से पूछताछ हुई। आरोपी ने बताया कि उसे यह काम अपने पिता से मिला है। उसके पिता यह काम किया करते थे। आरोपी ने आगे बताया कि समोसे में मांस भरा जाता है। हम गाय और भेंस के मांस का उपयोग इसलिए करते थे, क्यों कि यह हमें सस्ता मिलता है। हमें इससे ज्यादा फायदा होता है। एनिमल एक्टिविस्ट नेहा पटेल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Also Read : NEWS : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां अरेस्ट, चाचा सुखचैन को भी पंजाब पुलिस ने भेजा जेल, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Related Posts

    Recommended For You