ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Uttarakhand को मोदी सरकार की सौगात, खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय | Nation One
Uttarakhand : नए साल से पहले मोदी सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है. उत्तराखंड में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र के इस फैसले के बाद केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है.

Uttarakhand में खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय

बता दें केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी गई है. इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखण्ड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए उत्तराखण्डवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है.

Uttarakhand : सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन स्कूलों को लगभग 5,872.08 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा. जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे. यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक ओर सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी। Also Read : News : नशे पर पुलिस का एक्शन, 1.513 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed