दिल्ली ब्लास्ट केस में हल्द्वानी से मौलाना क़ाlसमी को NIA ने किया गिरफ्तार!
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें लगातार नई गिरफ्तारियां सामने आ रही हैं। जांच के दौरान मुख्य आरोपी उमर की कॉल डिटेल से पता चला कि उसके लिंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, बनभूलपुरा इलाके तक जुड़े हुए हैं।
शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू की संयुक्त कार्रवाई में बनभूलपुरा स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। सुरक्षा कारणों से मस्जिद के आसपास और अन्य संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में कई जगहों पर गहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों में हलचल बढ़ गई। बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। हालांकि एजेंसियों ने अभी तक इमाम की भूमिका पर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
NIA ने अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां की हैं—20 नवंबर को 6 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जबकि 28–29 नवंबर को हल्द्वानी से 2 और गिरफ्तारियां हुई हैं। 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के रेड फोर्ट के पास कार ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। जांच में यह घटना जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी हमले के रूप में पुष्टि हो चुकी है। उमर-उन-नबी को इस हमले का सुसाइड बॉम्बर माना जा रहा है।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











