
Kerala : नहीं रहा मंदिर का रखवाला शाकाहारी बाबिया मगरमच्छ, 70 साल से सिर्फ खाता था प्रसाद | Nation One
Kerala : दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की मौत हो गई। यह मगरमच्छ दक्षिण भारत के एक मंदिर में रहता था। इसका नाम बबिया था।
9 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। यह मगरमच्छ मांस के बजाय मंदिर का प्रसाद खाता था। पढ़िए बबिया मगरमच्छ की अनोखी कहानी।
Kerala : बबिया किस मंदिर में था?
उत्तरी केरल के कासरगोड जिले के अनंतपुरा मंदिर में बबिया मगरमच्छ रहता था। बबिया झील में करीब 75 साल तक रहा। मंदिर के पुजारी दिन में दो बार उसे खाना खिलाते थे।
बबिया मंदिर का प्रसाद खाकर गुजारा करता था। मंदिर के कर्मचारियों का दावा है कि तालाब में काफी मछलियां थीं, लेकिन बबिया ने कभी मछली नहीं खाई।
Kerala : किसी भी भक्त पर हमला नहीं
मंदिर के पुजारी दिन में दो बार बबिया को प्रसाद खिलाते थे। यहां तक कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी चावल और गुड़ खिलाते थे।
इतने सालों में उसने किसी भी भक्त पर हमला नहीं किया। भूख लगने पर बबिया झील से बाहर आ जाता था। वह मंदिर में पालतू जानवर की तरह घूमता था। उससे कोई डरता नहीं था।
Kerala : लोग मगरमच्छ को भाग्यशाली मानते हैं
यदि कोई भक्त बबिया मगरमच्छ को देखता है, तो वह भाग्यशाली माना जाता है। पुजारियों के अनुसार इस झील में एक समय में एक ही मगरमच्छ रहता है।
जब एक मगरमच्छ मर जाता है, तो दूसरा रहने आ जाता है। हालांकि मगरमच्छ कहां से आते है। इसका आज तक पता नहीं चल पाया है।
Also Read : Uttarakhand : CM धामी ने दिये निर्देश, अंकिता के परिजनों को दी जाएगी 25 लाख की आर्थिक सहायता | Nation One