Ban Drishti IAS के बीच सामने आया विकास दिव्यकीर्ति का पूरा VIDEO, देखें | Nation One

Ban Drishti IAS : दृष्टि IAS के डॉ. विकास दिव्यकीर्ति द्वारा माता सीता पर दिए गए टिप्पणी पर जहां पूरे देशभर में आक्रोश है। तो वहीं #BanDrishtiIAS की मांग के बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है।

वीडियो को लकेर कहा जा रहा है कि उन्होंने माता सीता पर जो टिप्पणी की थी, वो असल में एक किताब से ली गई थी। वहीं दृष्टि IAS के फाउंडर के समर्थन में उतरे लोगों का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

Ban Drishti IAS : पुरुषोत्तम अग्रवाल जी का लेख था

दरअसल, विकास दिव्यकीर्ति के समर्थन में उतरे लोगों ने ट्वीटर पर उस किताब का स्क्रीनशॉट और क्लास की पूरी वीडियो भी शेयर किया है। वायरल वीडियो में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति कह रहे हैं, ‘किताब में एक प्रसंग आता है।

एक लेख मैंने पढ़ा…पुरुषोत्तम अग्रवाल जी का लेख था शायद। तो उन्होंने संस्कृत का एक कथन कोट किया है। वाल्मीकि रामायण का है या उसके नजदीकी किसी रचना का है। आप चाहेंगे तो मैं उसे लाकर दिखाऊंगा। जब राम युद्ध जीते रावण से, सीता मुक्त हुईं।

जैसे फिल्मों में नायक एक-दूसरे के पीछे स्लो मोशन में भागते हैं वैसा ही दृष्य बन रहा है। फाइनली इतना बड़ा युद्ध जीतने के बाद राम और सीता मिले हैं। मजाक थोड़े न है, तो फिर देखिए क्या दृष्य बनता है।’

Ban Drishti IAS :  क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति आगे कहते हैं, ‘सीता प्रफुल्लित हैं कि मेरे राम ने रावण को नष्ट कर दिया है। फाइनली अब मैं घर जाऊंगी, वे राम के पास आ रही हैं। राम समझ गया कि ये कुछ ज्यादा खुश हो रही है, तो राम को लगा कि जरा ठीक कर दूं ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए।

तो राम ने कहा- रुको सीते, सीता रुक गईं। उन्हें लगा शायद पूजा-पाठ करनी होगी। तो राम ने जो वाक्य बोल है बड़ा खराब वाक्य बोला है। मैं तो बोलते हुए मेरी जबान कटकर रह जाएगी। फिर भी बोलना होगा, क्या करें।’

बता दें कि डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इसके आगे जो कहते हैं, उसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पता चलता है कि डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने जो बातें कही हैं, वो उनकी नहीं है। मतलब, अधूरी क्लिप को लेकर जबरन विवाद को तूल दिया जा रहा है।

आप भी सुने पूरी वीडियों

Also Read : सीता माता पर विवादित टिप्पणी देकर घिरे विकास दिव्यकीर्ति, ट्रेंड हुआ Ban Drishti IAS | Nation One