Elon Musk ने अपनी ही कंपनी को 33 बिलियन डॉलर में बेचा X!
29 Mar, 2025 Nation One News 173
Elon Musk : एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स को बेचकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने 33 बिलियन डॉलर के सौदे में X को अपनी ही कंपनी xAI को बेच दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ने ऑल-स्टॉक डील में एक्स का अधिग्रहण किया है। एलन मस्क ने बताया कि उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI उनके सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X को एक सौदे के तहत खरीद रहा है। जिसका मूल्य 33 बिलियन डॉलर आंका गया है।
एलन मस्क ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि यह संयोजन xAI की AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की व्यापक पहुंच के साथ मिलकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।
Elon Musk : xAI के साथ जुड़ा है X का फ्यूचर
एलन मस्क ने बताया कि X के करीब 600 मिलियन से जायदा यूजर्स है, और इसका फ्यूचर xAI के साथ जुड़ा हुआ है। मस्क ने दोनों कंपनियों के मिलन के बारे में बताया कि आज हम आधिकारिक तौर पर डेटा, मॉडल, कंप्यूट, वितरण और प्रतिभा को मिलाने का कदम उठा रहे हैं। इससे हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएंगे जो न केवल दुनिया को दिखाता है बल्कि सक्रिय रूप से मानव प्रगति को गति देता है। दोनों कंपनियों को एक पूर्ण-स्टॉक सौदे में एकीकृत किया जा रहा है, जिसके तहत xAI का मूल्य 80 बिलियन डॉलर और X का मूल्य 33 बिलियन डॉलर आंका गया है, जिसमें सोशल नेटवर्क का 12 बिलियन डॉलर का लोन भी शामिल है।
Also Read : Elon Musk ने Twitter की नई पॉलिसी का किया ऐलान, हेट कंटेंट पर अब लगेगी लगाम | Nation One