Dehradu : निजी आवास में पार्टी का भंडाफोड़, 40 लड़के 17 लड़कियां पकड़ी गई | Nation One
Dehradun : गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक मकान में अवैध पार्टी में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 57 युवा, जिनमें 40 लड़के और 17 लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में मिले। सभी एक हाउस पार्टी का हिस्सा बनें थे। बता दें कि इस संबंध में पुलिस को काफी लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार रात में एक्शन लिया। जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून को एक गुप्त सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र में एक निजी मकान में अवैध पार्टी चल रही है। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर रेड टीम बनाई। पुलिस ने इस पार्टी में शामिल युवाओं को नशे की हालत में पकड़ा, जिनमें अधिकांश रईस घरों से थे।









