वेब स्टोरी

Crime : मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की चेतावनी, पुलिस को आया धमकी भरा फोन | Nation One

Crime : मुंबई पुलिस के पास आए एक धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है। फोन करने वाले ने चेतावनी दी है कि मुंबई में कई जगह पर सीरियल ब्लास्ट होंगे।

इतना कहने के बाद ही फोन करने वाले शख्स ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। पुलिस ने कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Crime : करीब 6 बजे धमकी भरा कॉल

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम को करीब 6 बजे एक धमकी भरा कॉल आया था और फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने चेतावनी दी थी कि मुंबई में कई स्थानों पर ब्लास्ट होंगे और यह कहते ही उसने फोन काट दिया था।

इसके बाद मुंबई पुलिस इस कॉल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Also Read : Crime : देर रात पार्टी के बाद 2 कपल के बीच हुआ झगड़ा, SUV से कुचलकर हत्या | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed