ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Crime : मोमोज की एक्स्ट्रा चटनी मांगने पर ग्राहक पर दुकानदार ने किया चाकू से हमला | Nation One

Crime : राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां मोमोज खाने पहुंचे ग्राहक पर दुकानदार ने इसलिए चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए क्योंकि उसने सिर्फ मोमोज के लिए एक्स्ट्रा चटनी मांग ली थी। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात विश्वास नगर की भकम सिंह कॉलोनी में संदीप 34 वर्ष मोहल्ले के एक स्टॉल में मोमोज खाने गया था।

मोमोज खाते वक्त उसने दुकानदार से एक्ट्रा चटनी मांगी। जिस पर दुकानदार भड़क गया और बोला कि ''चटनी फ्री में नहीं आती है।'' इस बात को लेकर संदीप की विक्रेता से मामूली बहस हो गई। जिस पर भड़के दुकानदार ने मनोज पर चाकू से तबाड़तोड़ प्रहार कर डाले।

Crime : अस्पताल पहुंची पुलिस, आरोपी पर केस दर्ज

सूचना मिलने पर फर्श बाजार थाना पुलिस हेडगेवार अस्प्ताल पहुंची, जहां घायल युवक से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि गली नंबर 10, भीकम सिंह कॉलोनी, विश्वास नगर की यह घटना है।

चाकूबाजी को लेकर पीसीआर में कॉल आई थी। जिसमें बताया गया था कि न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर निवासी संदीप को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने पाया कि घ्ज्ञायल के चेहरे पर चाकू से दो वार किए गए हैं। घायल युवक संदीप भोलानाथ नगर गली नंबर 6 में मोबाइल चार्जर बनाने का काम करता है।

इधर पुलिस ने इस मामले में धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 23 वर्षीय विकास को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जायेगा। जो कि न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर का रहने वाला है।

Also Read : Crime : मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की चेतावनी, पुलिस को आया धमकी भरा फोन | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed