
Crime : सऊदी अरब में रहकर पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, ऐसे की प्लानिंग | Nation One
Crime : उत्तर प्रदेश के मेरठ में गत दिनों प्रियंका नाम की महिला पर जानलेवा हमला हुआ था, इसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई थी। अब मेरठ स्वाट टीम और थाना पल्लवपुरम ने महिला पर हुए हमले का खुलासा करते हुए, आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि प्रियंका का पति ही सऊदी अरब से उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। उसने आरोपियों को प्रियंका की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों का नाम राहुल और निशांत त्यागी बताया जा रहा है।
Crime : पुलिस को शक न हो, इसलिए किया ये काम
बता दें कि मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौडा का रहने वाला प्रवीण सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। उसकी पत्नी प्रियंका मेरठ के ईशापुरम थाना गंगानगर में अपने बच्चों के साथ रहती थी। प्रवीण को शक था कि पत्नी प्रियंका का अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। इस कारण दोनों के लड़ाई-झगड़े भी काफी होते थे।
इसी साल मार्च में प्रवीन सऊदी अरब से भारत आया था, तब उसने पत्नी की हत्या कराने की योजना बनाई थी। उस प्लानिंग के मुताबिक, प्रियंका की हत्या तब की जाएगी, जब वो दे से बाहर रहेगा, जिससे पुलिस को उस पर कोई शक न हो। इस काम के लिए उसने अपने भांजे राहुल को तैयार किया।
Crime : सऊदी अरब से प्रियंका की जानकारी दे रहा था प्रवीण
राहुल भी इसलिए तैयार हुआ, क्योंकि पहले कई बार प्रवीन, राहुल की आर्थिक मदद कर चुका था। एहसान के कारण उसने प्रियंका की हत्या की सुपारी ले ली। राहुल ने अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाले निशांत त्यागी को भी इस काम के लिए राजी कर लिया और उसे 20,000 रुपये दिए।
उन्होंने पहले 10,000 रुपये की बाइक खरीदी। इसके बाद हत्या करने के लिए 2 तमंचे, 315 बोर और कारतूस खरीदे। फिर गाजियाबाद से एक नया मोबाइल फोन और नया सिम खरीदा। सऊदी अरब से प्रवीण लगातार राहुल को प्रियंका का मूवमेंट की जानकारी दे रहा था।
सुबह करीब 8:54 बजे जब प्रियंका बेटे विनय के साथ पुरकाजी जाने के लिए निकली, तो आरोपियों ने पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हेड़ा गांव से पहले रजवाहे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर विनय की बाइक रुकवाली।
Crime : बाइक से गिर गई थी प्रियंका
राहुल और निशांत ने प्रियंका पर गोली चलाई। गोली चलाने से पहले ही प्रियंका बाइक से गिर गई थी। पुलिस ने दोनों पल्लवपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो तमंचे, बलकटी, कारतूस और हमले में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली है।
महिला और बच्चे अपने घर में सकुशल हैं। बता दें कि 14 जुलाई को राहुल और निशांत ने ईशापुरम स्थित प्रियंका के घर की रेकी की थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रवीण की व्हाट्सएप कॉल का आइडीपीआर निकलवाया। इसमें देखा गया कि वारदात के दिन प्रवीण, राहुल से अन्य नंबर से बात करता था। इसके बाद पुलिस ने राहुल और निशांत को गिरफ्त में लिया।
Also Read : News : बट्टल सेक्टर में आतंकी घुसपैठ नाकाम, एक जवान शहीद | Nation One