ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी गड़बड़ी के आरोप,BKTC ने दिए जांच के आदेश।

अयोध्या श्री राम मंदिर दान चोरी का मामला इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है करोड़ों भारतीयों की आस्था को ऐसे प्रकरण सामने आने से ठेस पहुंचना लाजमी है,श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई से क्षमतानुसार मंदिरों में दान कर पुण्य अर्जित करते हैं लेकिन जब इसी दान की चोरी हो जाती है तो कई सवाल खड़े होते हैं,अयोध्या के बाद अब भारत के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

पढ़ें यह खबर : https://nationone.tv/up-mango-festival-2026-cm-yogi-inaugurates-the-mango-festival-over-800-mango-varieties-emerge-as-the-main-attraction

भैरव सेना संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के कर्मचारी पर कथित चोरी का आरोप लगाया जिसमें उन्होंने दावा किया कि BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव दान चोरी में शामिल हैं,संगठन ने पत्र जारी कर BKTC के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ को इस मामले से अवगत कराया जिसके बाद अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति उनका कोई निजी सचिव नहीं है बल्कि BKTC का एक नियमित कर्मचारी है,मामले की जांच के लिए एक निष्पक्ष  और पारदर्शी जाँच समिति बनाई गई है अध्यक्ष ने जांच के आदेश दिए हैं और अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाही का आश्वाशन दिया है। 

पढ़ें यह खबर : https://nationone.tv/ram-mandir-offering-theft-case-dhirendra-krishna-shastri-arrives-in-ayodhya-calls-it-a-heinous-sin-and-says-the-guilty-will-be-punished

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति चारधाम यात्रा शुरू होने से ही विवादों में रही है ,वीआईपी दर्शन हों या राजनेताओं का BKTC के खर्च पर धामों में यात्रा करना।अब देखना होगा जांच के बाद और क्या खुलासे होते हैं। 

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed