उत्तराखंड : हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों की ग्राम पंचायतों को 1 साल बाद मिलेंगे उप-प्रधान, इस दिन होंगे चुनाव
उत्तराखंड के 12 जिलों की ग्राम पंचायतों को आख़िरकार 1 साल बाद उप-प्रधान मिलने जा रहे हैं,राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने उप-प्रधान के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
उत्तराखंड में गत वर्ष जुलाई माह में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे और अब 1 साल बाद ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है, जिसमें पंचायत सदस्य भाग लेंगे।
पढ़ें यह खबर : प्रतापगढ़ में CM योगी ने ₹384 करोड़ की 111 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना
प्रदेश के 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव 15 जुलाई को होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चुनाव में हरिद्वार जिला शामिल नहीं है।क्योंकि हरिद्वार का चुनाव चक्र अन्य जिलों से अलग चल रहा है.राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, 7466 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान के पद के लिए ये चुनाव हो रहा है।
नामांकन 15 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक होंगे और फिर नामांकन पत्रों की जांच 11 से 12 बजे तक होगी,प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का मौका दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होगा,चुनाव चिह्न का आवंटन 12:30 से एक बजे और मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी,और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज गुरमीत सिंह के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड,टूट गया 19 साल पुराना रिकॉर्ड
इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इस चुनाव में सभी ग्राम पंचायतों के सदस्य शामिल होते हैं,गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों ने प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया था।
उत्तराखंड में उप-प्रधान चुनाव की अधिसूचना जाऱी
उत्तराखंड में उप-प्रधान चुनाव की अधिसूचना जाऱी
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













