होंडा शोरूम में अब नहीं दिखेगा Activa, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन, क्या है वजह?
सबसे लोकप्रिय डोमेस्टिक स्कूटर, होंडा एक्टिवा अब अपने कंपनी के लिए परेशानी का कारण बन गया है. जिस कारण होंडा ने इस स्कूटर का प्रोडक्शन ही बंद कर दिया है।
दरअसल होंडा शोरूम्स को एक्टिवा के नए यूनिट्स नहीं मिलने की खबर सुर्खियों में है। हालांकि, यहां जिस मॉडल की बात हो रही है, वह नियमित पेट्रोल मॉडल नहीं है, बल्कि एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वेरियंट है।
क्यों बंद हुआ एक्टिवा
जानकारी के लिए आपको बता दे कि होंडा ने फरवरी 2025 में बजाज चेतक, ओला S1 और अन्य के मुकाबले के लिए एक्टिवा लॉन्च किया था। वहीं इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के सिर्फ 6 महीने के अंदर इस मॉडल का प्रोडक्शन बंद हो गया है।
बता दे कि एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वेरियंट को एक्टिवा पेट्रोल मॉडल की तरह ही लोकप्रियता मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अब होंडा को लागत बचाने के लिए इसका प्रोडक्शन बंद करना पड़ा। इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं, और पहला कारण बिक्री से शुरू होता है।
आपको बता दे कि लॉन्च के समय से होंडा ने एक्टिवा और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कुल 11,168 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था। जुलाई तक, केवल 5,201 यूनिट्स की बिक्री (दोनों मॉडलों की) दर्ज की गई। इनमें से, एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वेरियंट की कुल बिक्री केवल 698 यूनिट्स थी। 6 महीनों में 1000 यूनिट्स भी नहीं बिकीं। रिजल्ट ये हुआ कि, होंडा ने इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया।
क्यों नहीं बिका ये मॉडल?
भारतीय बाजार में इसकी बिकने की बहुत जायदा संभावनाएं थीं। इसके बावजूद, ब्रांड के पास कोई ठोस योजना नहीं थी, न ही कोई मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क। फरवरी में लॉन्च होने के बाद, शुरुआत में यह केवल एक ही शहर (बैंगलोर) में बिक्री के लिए उपलब्ध था, कुछ महीनों बाद यह मुंबई और दिल्ली में पहुंचा। यहां बताए गए तीन शहरों के अलावा, किसी अन्य शहर में होंडा शोरूम्स में एक भी एक्टिवा इलेक्ट्रिक मॉडल नहीं देखा गया।
इसके लिए, होंडा ने कहा कि वे एक्टिवा ई बेचने से पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्पष्ट होना चाहते थे। एक्टिवा ई के मालिकों को स्वैपेबल बैटरी स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता। बैटरी खत्म होने पर चार्ज करने का कोई अन्य ऑप्शन नहीं था। हालांकि, होंडा जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में सक्षम नहीं था – इसका परिणाम यह हुआ कि खरीदारों ने एक्टिवा ई को नजरअंदाज कर दिया।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.









