Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में सर्दी का सितम, कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, येलो अलर्ट जारी | Nation One

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।