पौड़ी : पौड़ी कंडोलिया थीम पार्क, सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी में किया गया। वहीं आमतौर पर सर्द मौसम में सुबह 9:30 बजे पौड़ी ऑडिटोरियम में पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओ की खचाखच भीड़ देखकर गदगद हुए।
एक ओर जहां लगातार सभी विरोधी खेमों द्वारा चारो ओर से हाईकमान के आगे विधायक की छवि को धूमिल करने की लगातार कोशिश की जा रही है, ऐसे में इस कार्यक्रम को विधायक के मास्टरस्ट्रोक के तौर पर भी देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत से ही पूरा ऑडिटोरियम मुख्यमंत्री, विधायक व सरकार के पक्ष में जोरदार नारो से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का आह्वाहन किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
वहीं दुसरी ओर विधायक मुकेश कोली ने भी अपने शीर्ष नेतृत्व के सामने स्पष्ट किया कि उनकी व सरकार की जनहित नीतियों के कारण जनता व पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता उनके साथ है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए चैरी ब्लॉसम के पेड़ भी लगाए।