देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। मौसम के करवट बदलने से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है तो वही इसका सीधा असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि से हो रही ठंड ने समूचे उत्तराखंड को अपनी चपेट में ले रखा है। वही इसी के साथ मौसम विभाग ने एक बार फिर से रेड अलर्ट जारी किया है। इस बार विभाग की ओर से चार दिनों के लिए बारिश-अलोवृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं एक दिन के लिए भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: आगरा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पांच की मौके पर मौत, 6 घायल
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 18 से 21 फरवरी तक 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही 21 फरवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 21 फरवरी के लिए रेड अलर्ट जारी कर रखा है।
मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने भारी बर्फबारी के रेड अलर्ट के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 21 फरवरी के लिए विभागों को भी चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है। साथ ही पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दूरी बनाये रखने की अपील की है।