उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित 24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है. कॉल सेंटर में लगातार 03 शिफ्टों में कार्य किया जाता है. वर्तमान में सेंटर में 105 CSR (Consumer Service Representative ) कार्यरत हैं जिनमें 64 पुरुष और 41 महिला ऑपरेटर शामिल है. अब उपभोक्तागण टोल फ्री नं0 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली सभी बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतु अग्रसित कर दिया जाता है. उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एपलिकेशन के द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं.
Uttarakhand : घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ एक कॉल पर | Nation One
Uttarakhand : घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी-1912 टोल फ्री नं० सीएम धामी की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है जिनमें केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प/शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है.









