वेब स्टोरी

UP By-Election: मतदान के समय रामलला की शरण में रहेगें सीएम योगी | Nation One
UP By-Election: यूपी में उपचुनाव का लेकर राजनीतिक गहमागहमी बनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के लिए पांच दिन तक एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में संभाएं करके माहौल बनाया। अब सोमवार से प्रचार थम गया है। वहीं बुधवार को मतदान होना है। इस दिन सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला दरबार में हाज़िरी लगाएंगे। प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को जब मतदान हो रहा होगा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। वो यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।

UP By-Election: विकास कार्यों और कानून व्यव्स्था की करेंगे समीक्षा।

हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन का अभि आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी रामजन्म भूमि में रामलला के दर्शन के साथ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेकेंगे। सीएम अयोध्या के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेगें। Report - Reema SinghAlso Read : News : हाईवे पर महिला बनकर बदमाश मांग रहे लिफ्ट, फिर कर रहे बड़ा कांड, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed