वेब स्टोरी

Ukraine Russia Crises : यूक्रेन के तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी | Nation One

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद के बाद से स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने आज भारत-यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया है। जो यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर 22, 24 और 26 फरवरी को स्वदेश लौटेगी। एयर इंडिया) की पहली फ्लाइट आज एआई-1946 आज रात दिल्ली पहुंचेगी।

बता दें कि विदेश मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। एडवाइजरी जारी कर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में लगातार बढ़ रहे तनाव और स्थिति की अनिश्चितता को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि खिवा से दिल्ली के लिए 25 फरवरी को सुबह 7 बजे, 27 फरवरी को सुबह 7 बजे और शाम 7.35 बजे अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी। फ्लाईट दुबई, कतर एयरवेज आदि एयरलाइंस यूक्रेन से दिल्ली के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं। यात्री अपनी टिकट इन कंपनियों के कार्यालयों के साथ-साथ उनकी वेबसाइटों, कॉल सेंटरों और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुक करा सकते है।

विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि उड़ान के विकल्प उपलब्ध होने पर एडवाइजरी को अपडेट किया जाएगा। यूक्रेन में भारतीय राजनयिकों के परिवारों को भी दिल्ली लौटने के लिए बोला गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1494639217015943169?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1494639217015943169%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Fnews%2Findia%2Frussia-ukraine-crisis-air-india-special-flight-departs-from-india-to-bring-indians-from-ukraine-mea-guidelines-414866

You Might Also Like

Facebook Feed