वेब स्टोरी

112 साल बाद फिर समंदर पर सवार होगा 'Titanic', इस अरबपति ने देखा बनवाने का सपना | Nation One

Titanic : एक दशक से भी अधिक समय से ऑस्ट्रेलियाई अरबपति क्लाइव पामर का सपना टाइटैनिक—2 बनाना रहा है। वह जहाज जो 1912 में 2,200 से अधिक लोगों के साथ डूब गया था। केवल 705 ही जीवित बचे। अपनी पहली ही यात्रा में टाइटैनिक ने दुनिया की सबसे विनाशकारी यात्रा के रूप में इतिहास रचा।

4.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले खनन दिग्गज पामर ने पहली बार 2012 में और फिर 2018 में टाइटैनिक—2 का खाका पेश किया। कुछ कारणों से यह योजना टली और अब एक बार फिर उन्होंने सिडनी ओपेरा हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस परियोजना को फिर से लॉन्च करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि टाइटैनिक को उसकी मंजिल मिले।

Titanic : जहाज में पुराने दौर को किया जाएगा जीवंत

पामर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आठ मिनट का एक वीडियो वितरित किया जिसमें जहाज के लेआउट के साथ दिखाया गया गया है कि हरेक सुइट कैसा दिखेगा।

जहाज का आंतरिक भाग और केबिन लेआउट मूल जहाज के समान होगा, जिसमें एक बॉलरूम, स्विमिंग पूल और तुर्की स्नानघर होंगे। यात्रियों को 1900 के दशक के कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

Titanic : मूल से कहीं अधिक बेहतर होने का दावा

पामर ने कहा कि उनकी कंपनी ब्लू स्टार लाइन अब टाइटैनिक—2 बनाने और जून, 2027 में इसे समुद्र में उतारने का इरादा रखती है। अरबपति का दावा है कि जहाज 'मूल से कहीं अधिक बेहतर' होगा। जहाज बनाने के लिए निविदाएं मांगी जा रही हैं।

साल के अंत तक जहाज निर्माता मिलने की उम्मीद है ताकि 2025 में काम शुरू हो सके। मूल जहाज की तरह पहली यात्रा साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क तक की होगी।

Titanic : आधे केबिन प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए

जहाज 269 मीटर लंबा और मूल से थोड़ा अधिक चौड़ा 32.2 मीटर का होगा। 835 केबिन वाले नौ डेक में 2,345 यात्रियों की क्षमता होगी।

इनमें से लगभग आधे प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए आरक्षित होंगे। तीसरी श्रेणी के यात्रियों को लंबी मेजों पर भोजन परोसा जाएगा, जैसा कि मूल जहाज पर देखा गया था।

Titanic : पहली यात्रा में डूब गया था टाइटैनिक

आरएमएस टाइटैनिक एक शानदार ब्रिटिश यात्री जहाज था। जहाज साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क शहर की अपनी पहली यात्रा पर इसमें 2,240 यात्री और चालक दल सवार थे। 15 अप्रेल, 1912 को जहाज एक विशाल हिमखंड से टकराया और तीन घंटे से भी कम समय में डूब गया।

आपदा में 1,500 से अधिक लोग मारे गए, जबकि केवल 705 व्यक्ति जीवित बचे। जेम्स कैमरून की ऑस्कर विजेता 1997 की ब्लॉकबस्टर मूवी 'टाइटैनिक' इसी पर आधारित है, जिसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने अभिनय किया था।

Titanic : ऐसा होगा नया टाइटैनिक

9 डेक

835 केबिन

833 फुट लंबा

105 फुट चौड़ा

2,345 यात्री क्षमता

Titanic : घर बैठकर पैसे गिनते रहने से अच्छा

टाइटैनिक सपनों का जहाज था। करीब 56,000 टन के जहाज की लागत 1 अरब डॉलर तक जा सकती है। मैं टाइटैनिक को दोहराना चाहता हूं, दुखद अंत के बिना। मैं 70 वर्ष का हो चुका हूं, घर पर बैठकर अपने पैसे गिनने की तुलना में टाइटैनिक बनाना कहीं अधिक मजेदार होगा।

Also Read : 25 साल बाद जेम्स कैमरून ने किया ‘Titanic’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed