रक्षाबंधन पर महिलाओं को उत्तराखंड सरकार ने दिया ये खास तोहफा…

रक्षाबंधन

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने बहन-भाई के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देते हुए हर साल की तरह इस साल भी इस पर्व पर मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं रक्षा बंधन के दिन यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक बसों को चलाने और बस डिपो प्रबंधकों को इसके लिए निर्देश भी दे दिए हैं।

ज़रूर पढ़ें : भारी बारिश के कारण तोशी गांव में बादल फटने से मची तबाही, कई मवेशी बहे

रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को भाइयों को राखी बांधने के लिए विशेष मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये पावन त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रकाल नहीं है, इसलिए बहनें किसी भी समय राखी बांध सकेंगी।

करीब चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। वहीं धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मूहूर्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के मुताबिक, पूर्णिमा 25 अगस्त को दोपहर 3:16 बजे से 26 अगस्त को शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा।

रक्षा बंधन का त्योहार जैसे-जैसे पास आ रहा है। वैसे ही बाजारों में भी रोनक बढ़ती जा रही है। भाइयों की कलार्इ को सजाने के लिए बहनें अभी से राखियों की खरीददारी में लग गर्इ हैं। बाजार भी एक सिंपल धागे से लेकर डिजायनर राखियों से सजे पड़े हैं। भाइयों से दूर रहने वाली बहने खतों के जरिए भाइयों तक अपना प्यार पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।