दिल्ली: पहाडी़ क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी का असर राजधानी दल्ली में देखने को मिल रहा है। जिससे दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली में भी सुबह-शाम अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद रात की सर्दी बढ़ी है।
वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के कारण दिन की सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है। इससे और भी ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में मंगलवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। धूप नहीं निकलने व घने कोहरे व ठंडी हवाओं के कारण ठंड अधिक महसूस हुई। वही इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 दिसंबर को भी घने कोहरे की संभावना जताई है।