New CDS : देश के नए सीडीएस बने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

New CDS

New CDS : देश को दूसरा सीडीएस मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया है।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत थे। दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना में 40 साल सेवाएं दी।

अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस पद को भरने की कवायत शुरू हो गई थी।

New CDS : कई मोर्चों पर कमान संभाली

रक्षा मंत्रालय की ओर जारी दी गई जानकारी के अनुसार, वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई मोर्चों पर कमान संभाली और सफलता पाई।

New CDS : आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव

उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ।

साल 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।

New CDS : उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली

उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली।

इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई 2021 में रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान Lt Gen Anil Chauhan पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

Also Read : Modi Government : दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया डीए | Nation One