Taj Mahal : ताजमहल में नमाज अदा करते 4 पर्यटक गिरफ्तार, CISF ने किया पुलिस के हवाले | Nation One

Taj Mahal

Taj Mahal : ताजमहल परिसर स्थित मस्जिद में सिर्फ शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति है। बुधवार को सीआईएसएफ ने चार युवकों को ताजमहल मस्जिद में नमाज पढ़ते समय पकड़ लिया। चारों पर्यटक में से 3 हैदराबाद और एक आजमगढ़ का निवासी है।

Also Read : Money Laundering Case : मंत्री अनिल परब की बढ़ी मुश्किलें, सात ठिकानों पर ED कर रही छापेमारी | Nation One

Taj Mahal : आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश

घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। शुक्रवार को ताजमहल में सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है। शुक्रवार के अलावा ताजमहल मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाती।

Also Read : Bollywood : Salman Khan की Kabhi Eid Kabhi Diwali से बाहर हुए Aayush Sharma! मतभेद बनी वजह | Nation One

इंस्पेक्टर ताजमहल भूपेंद्र बालियान ने बताया कि चारों युवक पुलिस हिरासत में है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। ताजमहल घूमने आए थे। जानकारी होती तो वे ऐसा नहीं करते।

Also Read : McDonalds की कोल्ड ड्रिंक में मिली मरी छिपकली, मैनेजर का जवाब खून खौला देगा | Nation One