बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी, सरकारी कामकाज हो रहा प्रभावित

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी, सरकारी कामकाज हो रहा प्रभावित

देहरादून: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर मंगलवार के बाद अब बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। बुधवार यानि आज भी बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी है। पहले ही दिन उत्तराखंड में ट्रेड यूनियनों, बैंक, बीमा कर्मचारियों, आयकर कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। जिसके बाद यह हड़ताल आज भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश चम्बा राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

बैंक कर्मचारियों की वजह से हो रही इस हड़ताल के कारण जहां बैंकों से जुड़े कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं तो वही इससे आम जन को भी काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर बाकी सभी बैंक बंद रहे। आयकर विभाग में भी कर्मचारियों ने मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यूपीसीएल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में एक स्टील फैक्ट्री में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौके पर मौत ,तीन घायल2019/01/09 त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक

रोडवेज कर्मचारियों ने कार्यशाला में प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियनों और बैंक कर्मचारियों ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अपने मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बैंकों की हड़ताल की वजह से उत्तराखंड में करीब पांच हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल उत्तराखंड के बैंकों की हड़ताल से पहले दिन 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल में प्रदेशभर से 1200 शाखाओं के 5000 कर्मचारी शामिल हुए। इस वजह से बैंकों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा।