सेहरा बांधकर रामपुर पहुंचे सपा नेता फिरोज खान, चेकिंग करती रह गई पुलिस

फिरोज खान

रामपुर: मुलायम सिंह यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को आजम खान के समर्थन में रामपुर पहुंचे। वहीं यूपी सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रामपुर के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर रखी है। इसी से बचने के लिए सपा का एक कार्यकर्ता सेहरा पहनकर रामपुर पहुंच गया

आपको बता दे कि आजम खान के बचाव में पार्टी उतर आई है। साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर विभिन्न जनपदों से सपा कार्यकर्ता रामपुर पहुँचे। वहीं समाजवादी पार्टी के संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने दूल्हा बनकर पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंचे।इस दौरान एक दर्जन कार्यकर्ता बाराती बने। सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अन्य जिलों में नाकेबंदी की गई थी लेकिन पुलिस चौराहों पर ही जांच करती रही।

ये भी पढ़ें: Video: भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तानी सैनिक, मुंह की खाने के बाद सफेद झंडा लहराकर ले गए शव