विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश बोले कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई | Nation One

कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर मे मारा गया है। विकास को कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक विकास ने पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया था जिस कारण उसका एनकाउंटर करना पड़ा।

वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके योगी सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, यह एनकाउंटर सरकार को बचाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि ये कार पलटी नहीं है, सरकार को पलटने से बचाया गया है, क्योंकि विकास दुबे के जिंदा रहने से कई राज खुल सकते थे।

वहीं एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विकास ने आत्मसमर्पण किया था। शुक्रवार सुबह वह जिस गाड़ी में सवार हुआ था वो चल रही थी, दूसरी गाड़ी पलटी थी। चलती हुई गाड़ी में विकास दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी में कैसे बैठा? हालांकि विकास दुबे के समाजवादी पार्टी के साथ के संबंध को लेकर अखिलेश साफ साफ कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर कहा अनेकों सवाल छूट गए-

कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने विकास दुबे की मौत पर कहा, ‘ विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी। पर अनेकों सवाल छूट गए है-

1-अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया?

2-उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते?

3-पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल जारी क्यों नहीं?

 

नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट