ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ में भीषण गोलीबारी – 15 नागरिकों की मौत, कई घायल
News : भारत द्वारा हाल ही में चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जोरदार गोलीबारी कर दी, जिसमें अब तक 15 नागरिकों की जान जा चुकी है और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले ने सीमावर्ती इलाकों में डर और दहशत का माहौल बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अचानक भारी गोला-बारी शुरू की, जिसमें एक गुरुद्वारा, एक मस्जिद और कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई बच्चों और महिलाओं को भी निशाना बनाया गया, जिससे जनहानि और भी गंभीर हो गई। पाकिस्तान की इस बौखलाहट की वजह माना जा रहा है भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जिसके तहत आतंकवादी लॉन्चपैड्स और ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ भी शामिल थे।

News : नियंत्रण रेखा पर तनाव

भारतीय सेना ने पुंछ हमले का तुरंत जवाब दिया, और पाकिस्तान की कई चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। नियंत्रण रेखा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस घटना की गूंज सुनाई दे रही है। संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन ज़मीनी हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर दुश्मन कार्रवाई का सख्त जवाब दिया जाएगा। Also Read : Operation Sindoor : पाकिस्तान पर भारत का एयर स्ट्राइक, 90 आतंकी ढेर!

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed